फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women protest against the accumulation of dirty water on the road

Mau News: रास्ते पर गंदा पानी जमा होने के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 28 Mar 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Women protest against the accumulation of dirty water on the road
स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कोपा कोहना पूर्वी के दलित बस्ती में नगर पंचायत द्वारा नाली निर्माण की स्वीकृति मिलने के तीन महीने बाद भी निर्माण न शुरू होने और घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा होने के विरोध में महिलाओं ने मंगलवार को नगर पंचायत प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नाली के अभाव में सड़क पर गंदा पानी लगा होने के चलते गंदे पानी में होकर मुहल्लेवालों को आना जाना पड़ता है। नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र देकर नाली बनवाने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोपागंज नगर पंचायत के अंतर्गत पूर्वी कोपा कोहना के दलित बस्ती की आबादी करीब 1000 है। इस बस्ती में दलित के अलावा सभी जातियों के लोग निवास करते हैं। बस्ती में जाने के लिए तो पिच मार्ग है लेकिन अभी तक नाली का निर्माण नहीं हुआ है। दो वर्ष पूर्व जब यह क्षेत्र नगर पंचायत का हिस्सा बना तो लोगों को नाली बनने की आस लगी। लेकिन दो वर्ष व्यतीत होने के बाद भी नाली का निर्माण नहीं हुआ। मोहल्लेवासियों की मांग पर नगर पंचायत ने जनवरी माह के प्रारंभ में नाली निर्माण का टेंडर पास किया था लेकिन तीन महीने व्यतीत होने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। इसके चलते लोगो के घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस कारण लोगों को आने-जाने बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात में तो मार्ग पर पानी भर जाने से लोगो का जीवन दूभर हो जाता है। मंगलवार की दोपहर नाली न बनाए जाने से नाराज लोगो ने नगर पंचायत के विरुद्ध प्रदर्शन कर जल्द से जल्द नाली निर्माण की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सितारा देवी, मीरा देवी शिवम् गुप्ता, बतासी कन्नौजिया, सुनीता यादव, धिराजी राजभर, विभा गुप्ता, सावित्री मद्देशिया, पिंकी बरनवाल लालती देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed