फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women play an active role in the development

देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं महिलाएं

Sun, 21 Jun 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 21 Jun 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Women play an active role in the development
देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए महिलाएं आगे आएं। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रहाटकर नारी सम्मान यात्रा के दौरान रविवार को नगर में यह बातें कहीं। 
विज्ञापन



गाजीपुर तिराहा पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय के नेतृत्व में शिल्प शक्ति समिति की महिलाओं ने विजया रहाटकर एवं राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन



 समिति के तत्वाधान में आयोजित सभा एवं गृहस्थ प्लाजा में महिला मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए महिलाएं आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि नारी सम्मान यात्रा रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस 18 जून से रानी दुर्गावती के भी बलिदान दिवस को दृष्टिगत रखते हुए नई दिल्ली अशोक रोड से चली है। इसका समापन कोलकाता में 24 जून को शाम छह बजे होगा।


कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से निकली इस यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को जागृत करना है। इस दौरान महिलाओं के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।


कहा कि इस रथ यात्रा का उद्देश्य इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना और महिलाओं को जागरूक करना है। कहा कि केंद्र की सरकार ने नारी सम्मान योजना, निर्भया फंड, हिम्मत ऐप, सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि योजनाएं चला रही।


 बताया कि नारी सम्मान यात्रा रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस 18 जून से रानी दुर्गावती के भी बलिदान दिवस को दृष्टिगत रखते हुए नई दिल्ली अशोक रोड से चली है।


इसका समापन कोलकाता में 24 जून को शाम छह बजे होगा। कहा कि नारी सम्मान यात्रा का उद्देश्य नारी की गरिमा की पुन: स्थापना एवं उनके आत्मविश्वास, आत्मसम्मान, स्वावलंबन, सुरक्षा के साथ उनमें राजनीति चेतना जागृत कर देश की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए जागरूकता पैदा करना है।


इसके अलावा यात्रा के जरिए महिलाओं एवं बच्चियों के लिए शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।


राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा कमलावती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत का नाम पूरे दुनिया में रोशन हो रहा है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने कहा कि भारत धीरे-धीरे विकासशील देश से विकसित देश बनने की ओर अग्रसर हो रहा है।



अमित शाह के नेतृत्व में कौशल के कारण भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में डा. जूड, ललिता शास्त्री, कुसुम चौबे, उमा पांडेय, संध्या पांडेय, मंजू यादव, संगीता द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विजयनरायन शर्मा, गनेश सिंह, योगेश सिंह, सुशील कुमार राय, जलज सिंह, सुनील चौहान, दिव्येंदु राय, आशा विश्वकर्मा, हेमप्रभा आदि उपस्थित रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed