फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women need to become self-sufficient : SP

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता : एसपी

Wed, 21 Oct 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Women need to become self-sufficient : SP
मऊ। जिले में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए बुधवार को अलग अलग थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने खुद शामिल होकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

वलीदपुर संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में मिशन शक्ति कार्यक्रम बुधवार को पुलिस सीओ नंदलाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला आरक्षी सरोज यादव ने महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए विधिवत तरीके से प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि मनचले से डरने या पीछे हटने की जरूरत नहीं है ऐसे लोगों को मुंह तोड़ जवाब देना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सुशील कुमार धूले ने महिलाओं से कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रदेश सरकार काफी गंभीर है। इसलिए महिलाओं के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो विशेष परिस्थिति में काम आ सकता है, उन्होंने सभी हेल्पलाइन की उपयोगिता के बारे में बारी-बारी से छात्रों महिलाओं को विस्तार से बताया। कहा कि किसी भी परिस्थिति में शोहदे या मनचले आपको परेशान करते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। अपने नजदीकी थाने के अधिकारियों को तुरंत सूचित करें पुलिस आप की सुरक्षा हेतु तत्पर है। कहा कि सोशल मीडिया फेसबुक पर किसी भी अपरिचित व्यक्ति को अपना फ्रेंड कदापि न बनाएं और नहीं उसे अपनी फोटो या व्यक्तिगत जानकारी शेयर करें वरना आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकती हैं। कार्यक्रम मे कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक, अजय सिंह, ओम सिंह, अभिषेक पटेल, अजय यादव, चंद्रभान सिंह के अलावा छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed