फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women are being insulted in the state: Ribu Srivastava

प्रदेश में महिलाओं का हो रहा अपमान : रीबू श्रीवास्तव

Fri, 17 Mar 2023 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Women are being insulted in the state: Ribu Srivastava
सपा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर पहंुची। इस अवसर पर रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज हो गया है। यहां महिलाओं का अपमान किया जाता है। अब महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश हस्तिनापुर हो गया है। इसके लिए श्रीकृष्ण का अवतार जरूरी है। जब तक महाभारत के युद्ध में अत्याचार का नाश नहीं होगा तब तक इस प्रदेश की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होगी।
विज्ञापन

महिलाओं के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अब अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण की भूमिका में आना जरूरी हो गया है। कहा कि भाजपा संविधान को समाप्त करने पर तुली है। इसके लिए अब लोगों को सचेत होना होगा। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए तन-मन से लग जाएं।
विज्ञापन

महिलाओं से अपील की कि प्रदेश को बचाने के लिए महिलाओं को भी संघर्ष में आगे आना होगा। अगर महिलाएं ऐसे समय में भी आगे नहीं आएंगी तो प्रदेश की दुर्दशा के लिए उन्हें भी जिम्मेदार माना जाएगा। विपक्ष को सत्ता पक्ष मिटा देने पर आमादा है। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव पूनम यादव, सुनीता यादव, निवर्तमान जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, कालिंदी भारद्वाज, सितारा यादव, बिंदा सैनी, सुनैना भारती,तारा पसवान, निशा यादव, विद्या मौर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed