{"_id":"6491f24a771431f664060e44","slug":"womans-death-in-suspicious-circumstances-three-including-husband-accused-of-murder-mau-news-c-20-1-260298-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पति सहित तीन पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पति सहित तीन पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के सम्मिलत मुहल्ला निवासी एक महिला का शव मंगलवार की सुबह उसके ही कमरे में संदिग्ध स्थिति में मिला । घटना की जानकारी होने पर पहुंचे महिला के भाई ने अपने जीजा सहित तीन लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के कोयलसा गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसकी बहन आरती का विवाह 2017 में दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सम्मिलत मुहल्ला निवासी सुनील सोनकर पुत्र रामाश्रय के साथ हुई थी। बताया कि उसका जीजा सुनील और परिवार के लोग उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। बताया कि मंगलवार की सुबह उसे इन लोगों ने फोन कर बताया कि सुनील सोमवार की देर शाम घर लौटा जिसके बाद वह भोजन करने के बाद बाहर सोने चला गया। जबकि आरती सभी को भोजन कराने के बाद अपने कमरे में सोने गई। सुबह जब आरती अपने कमरे से बाहर नहीं निकली है तो परिजन अंदर गए तो देखा कि आरती का शव बेड पर पड़ा है। आरोप लगाया कि उसकी बहन की मौत नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस ने इस संबंध में संतोष की तहरीर पर पति सुनिल, ननद राधिका, सासु कलावती देवी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं इस मामले में आरोपी सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। घटना के बाद मृतका का चार वर्षीय पुत्री तेतरी, दो वर्षीय पुत्र बुद्धीराम का रो रोकर बुरा हाल था। घटना के संबंध में एसओ दोहरीघाट राजकुमार सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर मृतिका के मायके वालों ने दी है उसी आधार पर छानबीन की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है तभी पता चलेगा की मृत्यु कैसे हुई है।