{"_id":"6a6f846f5ad5cfbc9b01fb93","slug":"womans-condition-deteriorates-after-surgery-for-kidney-stones-she-dies-mau-news-c-295-1-mau1001-149657-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पथरी का ऑपरेशन कराने के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पथरी का ऑपरेशन कराने के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, मौत
विज्ञापन
मऊ। जिले के निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित नेशनल नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
रतनपुरा ब्लॉक के नसीराबाद कला निवासी संतोष यादव की पत्नी आरती (40) को पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी। परिजनों ने उन्हें एक अगस्त को ब्रह्मस्थान स्थित नेशनल नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। संतोष यादव के अनुसार, चिकित्सक डॉ. एसएन प्रसाद ने दूरबीन विधि से पथरी का ऑपरेशन किया था। इसके बाद से ही उनकी पत्नी की हालत लगातार बिगड़ती गई।
परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से सही जानकारी नहीं दी गई। संतोष यादव ने आरोप लगाया कि पत्नी की मौत के बाद भी अस्पताल कर्मियों ने उन्हें गुमराह किया और विरोध करने पर डॉक्टर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
रविवार को महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को मामले में जांच और कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। वहीं, अस्पताल संचालक का कहना है कि मरीज की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। डॉक्टर एस एन प्रसाद ने बताया कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है। मरीज का एक अगस्त को सुबह नौ बजे आपरेशन हुआ। आपरेशन बेहद सफल हुआ था, मरीज शाम तक सही रही, रात दो बजे िसर दर्द की शिकायत होने पर दवा दी गई। आराम मिला लेकिन दुबारा दर्द होने पर मरीज कोमा में चली गई, जहां उसे बाद में हार्ट अटैक हो गया। उसके इलाज में कोई लापरवाही अस्पताल प्रबंधन द्वारा नहीं किया गया।
सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. पंकज राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है।