{"_id":"697265f6f0cfab7a1d0d735c","slug":"woman-thrown-out-of-her-home-for-not-bringing-a-bullet-motorcycle-as-dowry-fir-registered-against-six-people-mau-news-c-295-1-mau1002-139708-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दहेज में बुलेट न मिलने पर घर से निकाला, छह पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दहेज में बुलेट न मिलने पर घर से निकाला, छह पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
घोसी क्षेत्र के पवनी गांव निवासी रीमा की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने बुधवार की शाम छह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर ससुराल के लोगों ने शादी के एक माह बाद ही प्रताड़ित करने लगे और घर से निकाल दिया।
समझाने का प्रयास करने के बाद भी नहीं माने तो शादी के 11 माह बाद पुलिस ने कार्रवाई की। प्राथमिकी के अनुसार रीमा की शादी 23 फरवरी 2025 को मधुबन थाना क्षेत्र मेहदियाकुंड गांव निवासी रामनवल के साथ हुई।
परिजनों ने शादी में उपहार स्वरूप पांच लाख रुपये नगद, सोने की चेन, चांदी की पायल, सोने की बाली, झुमका सहित गृहस्थी का पूरा सामान दिया था। बावजूद लोग दहेज में बुलेट और एक लाख रुपये नगद की मांग करने लगे।
विज्ञापन
नहीं देने पर एक माह बाद पति, ससुर कन्हैया, जेठ रविंद्र कुमार, सास विभावती देवी, ननद गुड्डी भारती और रंजना भारती मारने पिटने लगे और खाना पीना बंद कर दिये।
सूचना मिलने पर 25 मार्च 2025 को भाई ससुराल आया और सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने और मारपीट कर घर से भगा दिया। दहेज न देने पर दूसरी शादी करने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।