फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   woman stole gold worth one lakh rupees in mau

Mau News: दुस्साहस... 5:55 मिनट में एक लाख का सोना पार कर गई महिला, दुकानदार ने पहचान के लिए रखा 10 हजार इनाम

Tue, 25 Nov 2025 06:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 25 Nov 2025 06:38 PM IST
सार

Mau Crime News: कोपागंज कस्बा के भरत मिलाप स्थित आभूषण की दुकान में बुर्का पहनकर पहुंची महिला ने एक लाख का आभूषण चुरा लिया और मौके से भाग निकली। 

विज्ञापन
woman stole gold worth one lakh rupees in mau
दुकान पर बुर्का पहनकर बैठी महिला ने वारदात को दिया अंजाम - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज नगर पंचायत के भरत मिलाप स्थित आभूषण की दुकान से 5:55 मिनट में महिला ने एक लाख रुपये का सोना चोरी कर लिया और गायब हो गई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना बीते 22 नवंबर की दोपहर 1:33 बजे की है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कोपागंज कस्बा निवासी अकील की भरत मिलाप पर आभूषण की दुकान है। 22 नवंबर की दोपहर बुर्का पहने महिला दुकान में पहुंची और आभूषण देखने लगी। दुकानदार ने आभूषण से भरा ट्रे महिला के सामने रख दिया और दूसरा सामान निकालने लगा। इतने में मौका पाकर महिला ने एक लाख रुपये कीमत का सोने का आभूषण अपने बैग में रखकर वहां से निकल गई। 
विज्ञापन


दुकानदार अकील ने महिला की पहचान या पता बताने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। कोपागंज थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि इस मामले में दुकानदार ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed