फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman soldier's body reached home, chaos

महिला सैनिक का शव घर पहुंचा, कोहराम

Mon, 25 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman soldier's body reached home, chaos
सीआरपीएफ की 232 महिला बटालियन में तैनात महिला हेड कांस्टेबल की इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर में सिलीगुड़ी अस्पताल में मौत हो गई। सैन्य अफसरों ने महिला सैनिक की मौत की सूचना परिवार को दी तो कोहराम मच गया। रविवार देर शाम को महिला का शव गांव पहुंचा। परिजन समेत ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन किया। वाराणसी से डीएसपी के नेतृत्व में आई सीआरपीएफ की टुकड़ी ने शव को शस्त्र उल्टे कर मातमी धुन बजाकर सलामी दी। उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे और सीओ राज कुमार सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित कर महिला सैनिक को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बडागांव स्थित मडिया ऊसर मोहल्ला निवासी राजमती यादव (47) पत्नी शिवशरन सीआरपीएफ की 232 महिला बटालियन आसनसोल में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थीं। वर्तमान में सिलीगुड़ी में ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने पर सैन्य अफसरों ने उन्हें शनिवार को सिलीगुड़ी सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई थी। पारंपरिक रस्मों को पूरा करने के बाद महिला सैनिक की शव यात्रा अंतिम संस्कार के लिए गाजीपुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान सहित सपा और अन्य दलों के अनेक नेताओं ने पहुंच कर परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed