फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman locked in the house accused husband of marrying another woman video went viral police is investigating

Mau News: घर में बंद महिला ने पति पर लगाया दूसरी शादी करने का आरोप, वीडियो वायरल, पुलिस कर रही छानबीन

Tue, 06 May 2025 07:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 06 May 2025 07:08 PM IST
सार

 डॉक्टर पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाने वाली पत्नी का वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस सक्रिय हो गई। जानकारी के अनुसार बताया गया कि दूसरी पत्नी के लिए घर में बंधक बनाया गया और इसके लेकर सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मदद मांगी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Woman locked in the house accused husband of marrying another woman video went viral police is investigating
बंद गेट के भीतर महिला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक पर उसकी पत्नी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल कर उसे और उसके बच्चों को घर में बंद कर बंधक बनाने का आरोप लगाया। उधर इस मामले में पुलिस का कहना हैँ कि यह पति पत्नी के बीच प्रकरण बहुत पुराना है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


इससे पहले चार मिनिट आठ सेकेंड के वीडियो में महिला ने बताया कि उसका डाक्टर पति ने उसके रहते दूसरी शादी कर लिया है। उसे और उसके दोनों बच्चों को घर में बंद कर बाहर से ताला लगाकर भाग गए है।इसके अलावा एक ओर पुराना वीडियो के माध्यम में महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने घर बंद करने से पहले शौचायल की सीट के साथ आरओ मशीन को भी तोड़ दिया गया।
विज्ञापन


इस मामले में सीओ घोसी दिनेशदत्त मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में है, पति पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है, इस मामले में पहले पति भी शिकायत कर चुका है, महिला द्वारा शिकायत की जानकारी नहीं है। वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed