फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman going to her maternal home to tie Rakhi to brother dies in road accident

Mau News: भाई को राखी बांधने मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

Fri, 01 Sep 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman going to her maternal home to tie Rakhi to brother dies in road accident
कोपागंज। थाना क्षेत्र के खुखुंडवा में बृहस्पतिवार की सुबह अपने देवर के साथ मोटरसाइकिल से भाई को राखी बांधने जा रही महिला ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग गया। 30 वर्षीय पूजा राजभर पत्नी शैलेंद्र राजभर निवासी लैरो दोनवार बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे अपने देवर उपेंद्र राजभर के साथ मोटरसाइकिल से गाजीपुर अपने भाई के घर राखी बांधने जा रही थी। कोपागंज क्षेत्र के खुखुंदवा के पास पीछे से तेज गति ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। पूजा राजभर ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। वहीं, देवर उपेंद्र घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed