फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman escaped from roof due to fear of monkey, died

बंदर के डर से छत से भागी महिला गिरी, मौत

Mon, 01 Mar 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Woman escaped from roof due to fear of monkey, died
मऊ/रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर बारी गांव में सोमवार की दोपहर बंदर के डर से छत से भाग रही महिला की नीचे गिर कर मौत हो गई।
विज्ञापन

मृत महिला मेवाती देवी (60) पत्नी रामजन्म सिंह मूलरूप से सरायलखंसी थाने के सिंहोरभार गांव की रहने वाली है। वह बीते 30 वर्षों से अपने मायके ताजपुर बारी में रहती थी। सोमवार को वह किसी काम से छत पर गई, तभी एक उत्पाती बंदर छत पर आ कर उसके ऊपर अचानक हमला कर दिया। घटना से डरी मेवाती देवी सीढ़ी की तरफ भागी इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे महिला छत से नीचे गिर गई। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई। परिवार के सदस्य जबतक उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी किए उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बताते चले रतनपुरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बंदरो का आतंक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed