{"_id":"69e7d042dac34cd5170c9604","slug":"woman-dies-during-treatment-accused-of-giving-wrong-injection-mau-news-c-295-1-mau1001-144320-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: उपचार के दौरान महिला की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: उपचार के दौरान महिला की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के दूरदर्शन रोड स्थित सुल्तानपुर आवास निवासी आशा देवी (47) पत्नी चंद्रभान शर्मा की शुक्रवार की शाम तबीयत खराब होने पर बगल में डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया।
मृतका की बेटी शीतल ने सरायलखंसी थाने में तहरीर देकर बताया कि मां को ब्लीडिंग होने पर चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दूसरा इंजेक्शन लगाने के बाद मां की तबीयत अधिक खराब हो गई। इसके बाद चिकित्सक ने उन्हें दूसरे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
वहां से भी चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे जब मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, तो चिकित्सकों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बेटी ने आरोप लगाया कि डॉक्टर के यहां उपचार के दौरान मां को गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। बेटी ने पुलिस को तहरीर देकर चिकित्सक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।