फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman dies due to excessive bleeding after giving birth to a daughter.

Mau News: बेटी को जन्म देने के बाद ज्यादा खून निकलने से महिला की मौत

Sun, 05 Jul 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to excessive bleeding after giving birth to a daughter.
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अस्पताल में बेटी को जन्म देने के बाद अधिक खून बहने से शनिवार को प्रिया सिंह (26) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पिता राजकुमार सिंह ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बलिया जिले के दुबहर थाना के सहरू गांव निवासी राजकुमार सिंह ने बताया कि उनकी बेटी प्रिया सिंह की शादी चार साल पहले थाना कोतवाली के जमुआ में हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के दो महीने बाद से ही ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। कई बार पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में समझौता कर बेटी को ससुराल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो ससुराल के लोग उसे अस्पताल लाए, जहां उसने बेटी को जन्म दिया। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों की लापरवाही से उसकी मौत हुई है।
सरायलखंसी थाना प्रभारी घनश्याम यादव ने बताया कि दोनों परिवार बलिया जिले के रहने वाले हैं। फातिमा अस्पताल में महिला ने बच्ची को जन्म दिया और उसकी मौत हो गई। दोनों परिवार वहां हंगामा कर रहे थे।

पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed