{"_id":"6a90859eda009242a8012134","slug":"woman-dies-after-lightning-strikes-mud-house-collapses-in-sohrabpur-mau-news-c-295-1-mau1002-151022-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बिजली गिरने से महिला की मौत, सोहराबपुर में कच्चा मकान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बिजली गिरने से महिला की मौत, सोहराबपुर में कच्चा मकान गिरा
विज्ञापन
नगर के गाजीपुर तिराहा पर बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश। संवाद
मऊ। मूसलाधार बारिश से अलग-अलग थाना क्षेत्रों दो हादसे हुए। बृहस्पतिवार की शाम शाम चार बजे हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमीन सहरुल्लाह गांव निवासी संजू यादव (50) की बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के सोहराबपुर गांव में बुधवार की रात लगातार बारिश से जीवित राम का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मलबे में दबकर जीवित राम घायल हो गए।
हलधरपुर : थाना क्षेत्र के जमीन सहरुल्लाह गांव की रहने वाली संजू यादव के परिजनों ने बताया कि संजू रक्षाबंधन की खरीदारी करने पहसा बाजार गई थीं। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे घर लौटने के बाद वह पशुओं के चारे का प्रबंध करने खेत में घास काटने चली गईं। चार बजे के करीब बारिश शुरू हो गई। तेज चमक के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से संजू यादव बेहोश होकर गिर गईं। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनके पति रामाशंकर यादव उर्फ बुझारत रोजी रोटी के लिए जिले से बाहर रहते हैं। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। बेटे अनूप (12), बेटी गीता (10) और गुड़िया (8) के सिर से मां का साया छिन गया। थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
वलीदपुर : बुधवार की रात लगातार हो रही बारिश से मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के सोहराबपुर गांव निवासी जीवित राम का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। दीवार की नीचे दबने से जीवित राम घायल हो गए। वहीं मलबे में दबकर अनाज, चारपाई, पंखा, साइकिल और कपड़ों समेत पूरा घरेलू सामान नष्ट हो गया। जीवित राम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने से वह लंबे समय से जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। बारिश से दीवारें सीलन भरी और कमजोर हो गई थीं। घटना के बाद उनके परिवार के सामने रहने का संकट पैदा हो गया है। उन्होेंने प्रशासन से नुकसान के आकलन के साथ तत्काल आर्थिक सहायता और आवास उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि सूचना देने के बाद भी क्षेत्रीय लेखपाल के मौके पर नहीं पहुंचे। उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने आश्वस्त किया है कि मामले की जांच कराकर पीड़ित परिवार को नियमानुसार हर संभव सहायता और राहत सामग्री प्रदान की जाएगी।