फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman consumed poison after a dispute with her husband, died

पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहर, मौत

Thu, 03 Dec 2020 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Woman consumed poison after a dispute with her husband, died
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर सोनकर बस्ती निवासी एक महिला ने पति से विवाद के बाद बुधवार की रात जहर खा लिया। परिवार के लोगों को महिला के जहर खाने की जानकारी रात को दो बजे उस वक्त हुई, जब वह हालत बिगड़ने पर पानी पीने के लिए हैंडपंप पर गई और वहीं गिर पड़ी।
विज्ञापन

इस पर परिवारीजन महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था किए। इस बीच उसकी मौत हो गई। इस दौरान ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। जांच के लिए मौके पर एसपी पुलिस बल और डाग स्क्वायड टीम पहुंची थी। मृतका मां चंपा ने बताया कि फूला की शादी वर्ष 2001 में भगेलू के संग हुई थी।
विज्ञापन

मृत महिला फूला (36) रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर सोनकर बस्ती निवासी भगेलू की पत्नी थी। फूला का मायका जिला मुख्यालय स्थित अस्तुपुरा मुहल्ले में है। भगेलू ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम करता है। बुधवार की रात जब वह घर पहुंचकर पत्नी से खाना मांगा इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान भगेलू बिना खाए सो गया। इससे नाराज पत्नी ने भी जहर खा लिया। जहर का असर होने पर फूला पानी पीने के लिए घर से बाहर निकली। इस दौरान घर के बाहर मौजूद हैंडपंप गिर गई। आवाज लगाने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे, तब उसने सदस्यों को जहर खाने की बात बताई। इससे परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे तभी उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजन घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही रातों रात उसके शव को चारपाई पर लादकर गोदाम घाट पहुंचे और रातों रात शव का अंतिम संस्कार कर दिए। सुबह होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों को फूला की मौत की सूचना दिया। इस दौरान मायके वाले आटो से मौके पर पहुंचे। इस दौरान पता चला कि उसके पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले पति को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मामले की जांच शुरू किए। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक के साथ सीओ मुहम्मदाबाद गोहना के साथ एसपी मौके पहुंचे। इस दौरान पुलिस दाह संस्कार वाले स्थान पर पहुुंच गई। वहां राख के बीच से मृतका की अस्थियां संकलित किया।। मृतका तीन बच्चों की मां थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मृतका का बड़ा बेटा सन्नी नौ वर्ष दूसरी बेटी पूनम (7) वर्ष और अंकित (6) वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed