फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman caught thug and handed over to police after thrashing

महिला ने ठग को पकड़ा और धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

Thu, 22 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Woman caught thug and handed over to police after thrashing
कोपागंज । नगर कोपागंज अन्तर्गत मुहल्ला वाजिद पुरा निवासिनी एक महिला ने बृहस्पतिवार को भरत मिलाप स्थल के पास एक ठग को पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर लोग जुट गए। ठग की धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। करीब छह माह पूर्व मुहल्ला वाजिदपुरा निवासिनी वंदना पत्नी अनिरुद्ध बैंक से आवास की किस्त के रुपये निकाल कर अकेली घर आ रही थी। इसी दौरान दो ठग उसके पीछे लग गए तथा योजना बनाकर रास्ते में सोने की गुल्ली गिरा दी।उस गुल्ली को लेकर वे आपस में बहस करने लगे। महिला लालच में आ गई तथा 42 हजार रुपये ठगों को देकर गुल्ली ले लिया। बाद में महिला ने सोने की गुल्ली की जांच सोने के कारोबारी से कराई तो सोने की गुल्ली नकली निकली। इससे महिला के होश उड़ गए।तबसे महिला उस ठग का इंतजार कर रही थी।आखिर कार बृहस्पतिवार को जैसे ही ठग भरत मिलाप के पास पहुंचा, महिला ने पहचान लिया और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए तथा ठग की धुनाई कर दी ।सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई तथा ठग को पकड़ कर थाने ले आई। पुनिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हरिजन कालोनी निवासिनी एक गुड़िया नामक महिला से भी यह ठग करीब डेढ़ माह पूर्व ठगी की घटना कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed