{"_id":"68a8c716b1e49b1f040bf487","slug":"woman-and-child-died-during-operation-hospital-was-running-without-registration-mau-news-c-20-1-vns1073-1096929-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ऑपरेशन के दाैरान महिला-बच्चे की माैत, बिना पंजीकरण के चल रहा था अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ऑपरेशन के दाैरान महिला-बच्चे की माैत, बिना पंजीकरण के चल रहा था अस्पताल
विज्ञापन
नगर के बलिया मोड स्थित हाईटेक हास्पिट में जच्चा बच्चा की मौत के बाद अस्पताल पर पसरा सन्नाटा,भ
मऊ। बलिया मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार की देर शाम ऑपरेशन के दौरान ही प्रसूता सुमन और बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाकर हंगामा किया तो अस्पताल के कर्मचारी भाग गए।
मामले में सुमन के पति की तहरीर पर अज्ञात अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने धारा 105 गैर इरादतन हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस महीने 14 दिन के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। कोपागंज के फैजुल्लापुर निवासी कैलाश की पत्नी सुमन को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजन सुमन को लेकर बलिया मोड़ पर स्थित हाईटेक निजी अस्पताल पहुंचे। आरोप है यहां ऑपरेशन के दौरान पत्नी सुमन और बच्चे की मौत हो गई।
उधर, जच्चा-बच्चा की मौत से गुस्साए परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे, इस पर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल से भाग गए। परिजनों ने वहां मौजूद एंबुलेंस में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर शहर कोतवाल अनिल सिंह और स्वास्थ्य विभाग से एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह मौके पर पहुंचे। डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था। शहर कोतवाल ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर अस्पताल संचालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।