फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   will work to resolve problems

Mau News: समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे

Fri, 19 Dec 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
will work to resolve problems
नगर के अलीबि​ल्डिंग व्यापार मंडल के पदा​धिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते दुकानदार। संवाद
मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट से संबध अली बिल्डिंग व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के संरक्षक डॉ. विद्यासागर सिंह और जिला महासचिव नरेंद्र सिंह ने दो दिन पूर्व बैठक कर अली बिल्डिंग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की थी। अली बिल्डिंग में 350 दुकानें हैं। बृहस्पतिवार को नवनियुक्त अध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव, महामंत्री हर्ष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान, मीडिया प्रभारी दानिश का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए संरक्षक डॉ. विद्यासागर सिंह ने कहा कि अलीबिल्डिंग मार्केट में बड़ी संख्या में दुकानें हैं। इसके कारण यहां पर अलग से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चयन हुआ है। इससे यहां की समस्याओं का निदान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि दुकानदारों का हित सर्वाेपरि है। ऐसे में नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी व्यापारियों का हित सबसे ऊपर रखना पड़ेगा। वहीं, अली बिल्डिंग व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव ने कहा कि मार्केट में तमाम समस्याएं हैं। इसके निदान के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed