फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Will get relief, special train will run for Mumbai

मिलेगी राहत, मुंबई के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

Sat, 14 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Will get relief, special train will run for Mumbai
मऊ। वर्तमान में महानगरों को जानी वाली हर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। इसको देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा गर्मी में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए एक विशेष ट्रेन का संचालन गोरखपुर से मुंबई के लिए शुरू किया गया है। इस ट्रेन के चलने से मुंबई रूट के यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने दी। बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु 02105/02106 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट एलएचबी कोच युक्त विशेष गाड़ी का संचालन 18 मई से 01 जून, 2022 तक प्रत्येक बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से तथा 20 मई से 03 जून, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से तीन फेरों के लिए किया जाएगा। बताया कि इस ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा। बताया कि 02105 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 18 मई से एक जून तक प्रत्येक बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 05.15 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए मऊ जंक्शन होते हुए अगले दिन गोरखपुर 17.15 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी यात्रा में 02106 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 20 मई से 03 जून, 2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से तीन प्रस्थान कर अगले दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस 13.15 बजे पहुंचेगी। बताया कि इस गाड़ी में शयनयान के नौ, जनरेटर सह लगेज यान का एक, एलएसएलआरडी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन कोचों सहित कुल 20 एलएचबी कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed