फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wife taking vidhwa pension by showing husband dead on paper husband filed a case in mau

जीते जी मार दिया सुहाग: कागज पर मृत दिखा ले रही थी विधवा पेंशन,पति ने की पुलिस को शिकायत; खाते में आते थे 8000

Sun, 06 Apr 2025 06:54 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन (मऊ)
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन (मऊ) Published by: विकास कुमार Updated Sun, 06 Apr 2025 06:54 PM IST
सार

- पति को कागज में मृत दिखा विधवा पेंशन ले रही थी पत्नी, मुकदमा
- वर्ष 2014 में हुई थी शादी, पति से गुजारा भत्ता भी ले रही है पत्नी

विज्ञापन
Wife taking vidhwa pension by showing husband dead on paper husband filed a case in mau
पति को पेपर पर मरा दिखाकर महिला ले रही थी विधवा पेंशन - फोटो : freepik

विस्तार

महिला पहले से ही पति से गुजारा भत्ता ले रही थी। इसी बीच ग्राम प्रधान की मिलीभगत से वह पति की मृत्यु का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर विधवा पेंशन भी लेती रही। पति की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पत्नी सहित तीन पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

2014 में हुई थी ममता की शादी
दर्ज मुकदमे के अनुसार रामपुर थाना क्षेत्र के लखनौर निवासी पवन साहू ने बताया कि उसकी शादी 29 मई, 2014 को ममता के साथ हुई थी। शादी के बाद ममता ने पुत्र को जन्म दिया। कुछ समय बाद दोनों में अनबन के चलते ममता ने मऊ न्यायालय में भरण पोषण का मुकदमा दाखिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति से 5000 तो सरकार से ले रही थी 3000 रुपये
न्यायालय के आदेश पर पवन हर माह पत्नी को 3000 और पुत्र को 2000 रुपये भरण पोषण के लिए देता है। इसी बीच चकऊथ ग्राम पंचायत के वर्तमान ग्राम प्रधान गोपी और दशरथ ने फर्जी तरीके से पवन साहू का मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर उसकी पत्नी का विधवा पेंशन के लिए आवेदन कर दिया। पति के जीवित रहते ही विधवा पेंशन योजना के तहत हर तीन माह पर 3000 रुपये का लाभ उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed