{"_id":"6a738c10a22774aa0b052375","slug":"widening-of-kopaganj-kasara-road-yet-to-begin-even-four-months-after-approval-of-949-crore-mau-news-c-295-1-mau1002-149817-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 9.49 करोड़ की मंजूरी के 4 महीने बाद भी नहीं शुरू हुआ कोपागंज-कसारा मार्ग का चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 9.49 करोड़ की मंजूरी के 4 महीने बाद भी नहीं शुरू हुआ कोपागंज-कसारा मार्ग का चौड़ीकरण
विज्ञापन
कोपागंज-कसारा मार्ग पर बिछाई गई गिट्टी। संवाद
कोपागंज। कोपागंज-कसारा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन से 9.49 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के चार माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
बरसात में सड़क की बदहाल स्थिति और गहरे गड्ढों से लोगों की परेशानी बढ़ने पर लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) फिलहाल गड्ढों में गिट्टी डालकर स्थिति संभालने की कोशिश कर रहा है। जबकि शासन की ओर से इस परियोजना को दिसंबर तक पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
करीब 5.5 किलोमीटर लंबा कोपागंज-कसारा मार्ग पिछले नौ वर्षों से जर्जर स्थिति में है। सड़क की खराब हालत के कारण क्षेत्रीय लोगों और वाहन चालकों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बरसात में स्थिति और गंभीर हो गई है। ऐसे में करोड़ों रुपये स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होने पर लोग विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
इस मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए 27 सितंबर 2025 को 1.54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। इसी बीच चौड़ीकरण का नया प्रस्ताव तैयार हुआ, जिसके तहत मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह में 9.49 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई। दूसरे बजट की स्वीकृति से पहले विशेष मरम्मत कार्य का टेंडर हो चुका था और अप्रैल में काम भी शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों का कहना था कि चौड़ीकरण के लिए स्वीकृत नई धनराशि में पहले स्वीकृत 1.54 करोड़ रुपये का समायोजन कर दिया जाएगा। हालांकि, किसी कारणवश विशेष मरम्मत का कार्य भी बीच में ही रोक दिया गया। अब बारिश के दौरान केवल गड्ढों में गिट्टी डालकर आवागमन सुचारु रखने का प्रयास किया जा रहा है।
इससे विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो दिसंबर तक परियोजना पूरी करना चुनौती बन जाएगा।