फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When women move forward, the whole society progresses: Nupur

जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो पूरा समाज करता है प्रगति : नूपुर

Sun, 09 Mar 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
When women move forward, the whole society progresses: Nupur
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में नगर पालिका कम्युनिटी हाॅल के सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला बेसिक शिक्षा विभाग, रोटरी क्लब प्राइड की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और जिलाध्यक्ष भाजपा नुपूर अग्रवाल ने नगर पालिका परिसर में महिला कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं के जागरूकता के लिए लगाए गए स्टाॅल का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस दाैरान भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा कि हर वर्ष आठ मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियां को सलाम करने का दिन है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो पूरा समाज प्रगति करता है। वह सिर्फ घर नहीं बल्कि पूरी दुनिया संवारने की ताकत रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी हिम्मत मेहनत और आत्मविश्वास उसे अलग बनाते हैं क्योंकि वह सिर्फ परिवार ही नहीं पूरी सभ्यता का आधार है। महिला दिवस सिर्फ एक दिन नहीं हर दिन महिलाओं की उपलब्धियां को पहचान और उन्हें आगे बढ़ने का है। जो महिलाएं खुद पर विश्वास करती है वह दुनिया बदलती है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि हर परिवार में बेटियां, बहने और मां के रूप में है।
कंपोजिट विद्यालय हरदसपुर विकासखंड परदहां की सहायक अध्यापिका अनीता यादव ने मीना मंच के संबंध में एक झलक में बताया कि मीना मंच 11 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर किशोरियों के लिए सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में संचालित एक ऐसा मंच है जो बालिकाओं को विद्यालय में नामांकन, नियमित उपस्थिति तथा शिक्षा की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, रोटरी क्लब प्राइड मऊ के अध्यक्ष जितेंद्र राखोलिया, कंचन तिवारी, अनीता सिंह, रेनू पांडेय, चंदा साहनी, संध्या सिंह, अनीता आदि उपस्थित रहीं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दोहरीघाट विकासखंड के गोठा ग्राम पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक जिला पंचायती राज अधिकारी किरन वर्मा ने ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed