फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When will the municipality build a temporary night shelter in the city area

नगरपालिका नगर क्षेत्र में कब बनाएगी अस्थायी रैन बसेरा

Sat, 06 Nov 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
When will the municipality build a temporary night shelter in the city area
मऊ। जनपद में ठंड ने दस्तक दे दी है। शाम होते ही ठंड शुरू हो जा रही है। ठंड बढ़ने से मजदूरों, रिक्शा चालकों तथा असहायों को खुले आसमान में जीवन यापन करना पड़ रहा है। लेकिन अभी तक नगर क्षेत्र में अस्थायी रैन बसेरा नहीं बनाया जा सका है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ते ही गरीबों, असहायों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन विभागीय अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र में हर वर्ष अस्थायी रूप से रैन बसेरा का निर्माण कर लोगों को ठंड से बचने की व्यवस्था की जाती है। लेकिन नवंबर माह में छह दिन बीत जाने के बाद भी नगर क्षेत्र में अभी तक कहीं भी अस्थाई रैन बसेरा बनाने की कवायद शुरू नहीं की जा सकी है। हर वर्ष नगर में जिला अस्पताल परिसर में और सहादतपुरा स्थित स्टेट बैंक के सामने अस्थाई रैन बसेरा बनाया जाता है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान हीं दे रहा है। दूर-दराज से आने वाले यात्रियों और मरीजों के परिवार वालों को रात में ठहरने के लिए इस समय कोई बेहतर व्यवस्था नहीं है। जिससे गरीबों तथा असहायों को खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करना पड़ रहा है। हालांकि जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की तरफ से नगर के ब्रह्मस्थान पर बेघरों के लिए आश्रय योजना के अंतर्गत 50 बेड का स्थाई आश्रय स्थल बनाया गया है। लेकिन यहां भी जरूरी सुविधाएं बहाल नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि शहर में अस्थाई रैन बसेरा बनाने की कवायद शुरू की जा रही है। पूर्व में बने अस्थाई रैन बसेरा वाले स्थानों के साथ अन्य स्थानों का भी चयन कर रैन बसेरा बनाया जाएगा। बहुत जल्द मजदूरों, निराश्रितों अस्थाई रैन बसेरा का निर्माण करा दिया जाएगा। रोडवेज के पास और जिला अस्पताल परिसर में रैन बसेरा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed