फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When will Bahurenge on the day of Suggi Chauri Marg, it will be difficult for people to walk

कब बहुरेंगे सुग्गी चौरी मार्ग के दिन, लोगों का पैदल चलना भी दूभर

Mon, 06 Sep 2021 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
When will Bahurenge on the day of Suggi Chauri Marg, it will be difficult for people to walk
निकायों की तरफ से किए जा रहे विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। जमीनी हकीकत दावों से कोसों दूर है। आलम यह है कि नगर पंचायतों की सड़कों पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। नगर पंचायत मधुबन की हालत तो और भी ज्यादा खस्ता है। यहां के वार्ड संख्या 13 के मदरसा से सुग्गीचौरी मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। यह मार्ग सालों से अपने जीर्णोंद्धार की बाट जोह रहा है। दो दशक से पहले बना यह मार्ग सभी के लिये सिरदर्द बना हुआ है। न तो इस मार्ग पर न तो इंटरलांकिंग लगाई गई है और ना ही आरसीसी बनाई जा सकी है। देखभाल के अभाव में मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार इस संबंध में शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड वासी अमानत अहमद, लालू, लक्ष्मण यादव और सत्यम का कहना है कि इस मार्ग की दुर्दशा के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संबंधित को इस समस्या से अवगत कराने के बाद भी इसकी ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। पूछने पर नगर पंचायत चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया ने कहा कि सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इस मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाएगा। जबकि ईओ मुकेश चौधरी का कहना है कि इस समस्या से निजात दिलाने के क्रम में जल्द की कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed