फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When wife refused to give way, she stabbed her to death in front of her son.

Mau News: पत्नी का रोका रास्ता मना की तो बेटे के सामने चाकू मार कर दी हत्या

Sun, 05 May 2024 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
When wife refused to give way, she stabbed her to death in front of her son.
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास शनिवार दोपहर मुंतजिर मेंहदी ने निर्माणाधीन मकान से लौट रही पत्नी अमीनतुल जहरा का रास्ता रोका, फिर बहस के बाद गाली गलौज करने लगा। पत्नी ने मना किया तो अपने बड़े बेटे के सामने ताबड़तोड़ चाकू मार कर उसकी जान ले ली। अमीनतुल जहरा पति से विवाद के बाद एक साल से चार बच्चों के साथ अपने मायके रह रही थी।
विज्ञापन

बेटे के मुताबिक पिता ने चाकू छुपाकर रखा था। हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसपी और एएसपी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुटे रहे। घोसी कोतवाली के नीमतला बड़ागांव निवासी हैदर अब्बास ने बताया कि उसकी बेटी अमीनतुल जहरा का निकाह घोसी के ही बड़ागांव निवासी मुंतजिर मेंहदी पुत्र स्व. गुलाम सरवर साकिन के साथ हुआ था। लेकिन निकाह के बाद से दामाद और उसकी मां दहेज कम लाने को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। आए दिन विवाद के चलते बेटी बीते कई साल से मायके में चार बेटों के साथ रहकर मकान बनवा रही थी। शनिवार दोपहर वह बड़े बेटे के साथ निर्माणाधीन मकान से वापस लौट रही थी। जहां पहले से मौजूद मुंतजिर मेंहदी ने रास्ता रोका, फिर अमीनतुल जहरा से गालीगलौज करने लगा। जिस पर अमीनतुल ने विरोध किया। आरोपी ने छुपाकर रखे चाकू से अमीनतुल जहरा के पेट पर चार पर बार ताबड़तोड़ हमला किया। फरार हो गया। पिता के अचानक हमले से बेखबर अपनी मां से कुछ दूरी पर मौजूद बेटा मेराज हैदर ने आस पास के लोगों को चिल्लाकर घटना की सूचना दी। वहीं हादसे के बाद पहुंची घोसी पुलिस ने महिला को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर एसपी इलामारन जी और एएसपी महेश सिंह अत्री, सीओ घोसी दिनेशदत्त मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन




इनसेट

10 दिन पहले फोन पर दी थी धमकी

मृतका के बड़ा बेटा मेराज हैदर ने बताया कि उसकी मां बीते एक साल से अलग मायके में रह रही थी। 10 दिन पहले पिता ने मोबाइल पर कॉल किया और किसी न किसी को जान से मारने की बात कही। एक साल से विवाद को लेकर सभी ने इसे केवल धमकी समझकर नजरअंदाज कर दिया। मेराज ने बताया कि वह घटना के समय मां के साथ ही था। इस बीच वह रूक गया, जहां उसकी मां आगे बढ़ गई, मां से 200 मीटर की दूरी पर था, तभी उसे पिता आता दिखे, वह कुछ समझ पाता उसके मां पिता में झगड़ा होने लगा, इस बीच पिता ने चाकू से हमला कर मां को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

पति ने पत्नी को चाकू मारकर जख्मी कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका मायके में रहती थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है, घटना के बाद आरोपी फरार है।

महेश सिंह अत्री

एएसपी, मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed