फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When the trailer applied brakes, the Magic coming from behind collided with it, the driver died

Mau News: ट्रेलर ने लगाया ब्रेक तो पीछे आ रही मैजिक टकराई, चालक की मौत

Fri, 30 May 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
When the trailer applied brakes, the Magic coming from behind collided with it, the driver died
कोपागंज। स्थानीय कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर स्थित फोरलेन के पास शुक्रवार की भोर में एक मैजिक आगे जा रहे ट्रेलर से जा टकराई।हादसे में मैजिक चालक की मौत हो गई। हादसे का कारण अचानक ट्रेलर चालक द्वारा ब्रेक लगाना था। बीते तीन माह से फोरलेन पर एक किमी के दायरे के में यह 20वीं घटना है, इसमें सत्तर फीसदी घटना ट्रक, ट्रेलर, डंपर जैसे बड़े वाहनों के चलते हुई है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान जौनपुर जिले के पृथ्वीपुर रामपुर निवासी राहुल कुमार (35) के रूप में हुई। राहुल मैजिक चालक था, बृहस्पतिवार की देर शाम मैजिक में सामान लोडकर गोरखपुर जा रहा था। शुक्रवार की भोर करीब चार बजे वह कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर फोरलेन के पास पहुंचा था कि उसके आगे जा रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक मार दिया। इससे राहुल मैजिक पर कंट्रोल नहीं रख सका, जिससे मैजिक ट्रेलर से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे के समय बेहद तेज गति होने के चलते मैजिक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के चलते चालक उसमें ही फंस कर रह गया था। वहीं ट्रेलर चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 10 मिनट बाद घायल चालक को बाहर निकाला और उसे कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोपागंज एसओ विजयप्रकाश मौर्य ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया डेंजर जोन बनता दिख रहा फोरलेन का काछीकला, भदसा मानोपुर
कोपागंज। फोरलेन पर काछीकला और भदसा मानोपुर जिले का नया डेंजर जोन बनता दिख रहा है। बीते मार्च से अब तक 90 दिनों में यहां बीस से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं। इसमें ट्रक, डंफर, ट्रेलर से हादसे अधिक है। बीते 24 मई को ही काछीकला स्थित फोरलेन के पास सड़क पार कर रहे एक युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed