फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When the bike broke down on the way, a woman standing on the roadside was hit by a car, she died.

Mau News: रास्ते में बाइक खराब हुई तो सड़क किनारे खड़ी महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 25 May 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
When the bike broke down on the way, a woman standing on the roadside was hit by a car, she died.
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली के मुहम्मदाबाद गोहना मुबारकपुर रोड पर खैराबाद पुलिस चौकी के समीप बृहस्पतिवार शाम छह बजे अनियंत्रित कार ने 50 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। घटना के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय मृतका अपने पति-बेटे के साथ बाजार आ रही थी, जहां बाइक खराब होने पर वह सड़क किनारे खड़ी थी।
विज्ञापन

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी तेतरी पत्नी शिवचंद किसी कार्य से पति और बेटे के साथ मुहम्मदाबाद गोहना बाजार आ रही थी। इस बीच अतरारी गांव मैं पुलिस चौकी के निकट बाइक खराब हो गई। परिजन सड़क किनारे बाइक मैकेनिक से बाइक ठीक करा रहे थे। इस दौरान मुबारकपुर से तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी तेतरी को धक्का मार दिया इसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना लाया गया। नाजुक हालत देखते हए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही महिला की मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के लिए महिला का शव मऊ जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed