फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When SDM called him a broker, SP leader called him a drama queen

Mau News: एसडीएम ने दलाल कहा तो सपा नेता ने नौटंकी बाज की दी संज्ञा

Wed, 04 Jun 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
When SDM called him a broker, SP leader called him a drama queen
मऊ। मधुबन तहसील परिसर में मंगलवार की दोपहर में उस समय अफरा-तफरी माहौल बन गया। जब एसडीएम मधुबन और सपा के वरिष्ठ नेता के बीच नोकझोंक हुई। एसडीएम मधुबन राजेश अग्रवाल ने जहां सपा नेता को ठीक कर देने और जेल भेजने की धमकी दी। वहीं दूसरी तरफ सपा नेता एसडीएम को नौटंकी बाज बताते हुए उनके खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र मिश्रा के अनुसार वह मंगलवार को एक जनहित के मामले को लेकर एसडीएम से मिलने गए। साथ में गुलाबी सेना की अध्यक्ष मीरा यादव भी थीं। सपा नेता के अनुसार एसडीएम के अर्दली से सूचना देने के बावजूद उन्हें 10 बजे से 1 बजे तक 3 घंटे तक इंतजार कराया गया। अंत में जब वह एसडीएम के चेंबर में पहुंचे तो वहां उनके साथ बदसलूकी की गई। उन्हें ठीक कर देने की धमकी दी गई। बताया कि मैंने इस प्रकरण को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव को अवगत करा दिया है। इस मामले को सदन में उठाया जाएगा। वहीं एसडीएम मधुबन राजेश अग्रवाल ने सपा नेता पर अपशब्द कहने, अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। कहा कि वह हमेशा ऐसा काम लेकर आते हैं जिसमें दलाली की जगह हो। मैं जनता का सेवक हूं। किसी नेता या गुंडे के दबाव में काम नहीं करूंगा। एसडीएम ने इस मामले में 24 घंटे के अंदर समाजवादी पाटी के नेता पर कानूनी कार्यवाही की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed