फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wheat procurement could not be done according to the target

लक्ष्य के मुताबिक नहीं हो सकी गेहूं की खरीद

Thu, 30 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement could not be done according to the target
मऊ। शासन प्रशासन की तरफ से गेेहूं खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए तमाम प्रयास के बाद भी गेेहूं खरीद लक्ष्य से कोसों दूर है। गेहूं खरीद का अंतिम दिन हैं। लेकिन अधिकांश गेहूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। अभी तक 2892 किसानों से लगभग 10687.5190 एमटी की खरीद हो सकी है। जो लक्ष्य के मुकाबले 31 प्रतिशत है। जिले में किसानों को गेेहूूं की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए 49 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। लक्ष्य 35 हजार एमटी निर्धारित किया गया है। गेहूं खरीद की समय सीमा 15 जून तक निर्धारित की गई थी। लेकिन शासन की तरफ से समय सीमा 30 जून बढ़ाई गई, लेकिन मात्र दो प्रतिशत ही बढ़ पाई। अंतिम दिन अधिकांश गेहूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद की जा रही है। इसमें विपणन विभाग के 12 केंद्र, पीसीएफ के 36 व भारतीय खाद्य निगम के एक केंद्र पर गेहूं की खरीद की जा रही है। गत वर्ष 22573 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी थी। एजेंसीवार आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो खाद्य विभाग 5315.7080 एमटी, पीसीएफ 5287.7610 एमटी, एफसीआई 84.05 एमटी सहित 2892 किसानों से लगभग 10687.5190 एमटी की खरीद हो सकी है। जो लक्ष्य के मुकाबले 31 प्रतिशत है। सूत्रों की मानें तो कंपनियां गेहूं खरीद कर रही है। किसान अधिक लाभ के चक्कर में गेहूं रखे हुए हैं। अधिकारियों की मानें तो मऊ जनपद प्रदेश की गेहूं खरीद में टाप टेन में शामिल है। अपर जिलाधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद प्रक्रिया चल रही है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed