{"_id":"65cd1418ad86c18ae90b75c6","slug":"wheat-crop-got-respite-due-to-rain-pulses-got-damaged-mau-news-c-295-1-mau1001-108820-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बारिश से गेहूं की फसल को मिली संजीवनी, दलहन को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बारिश से गेहूं की फसल को मिली संजीवनी, दलहन को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन
मऊ। जनपद में मंगलवार की सुबह के बाद बुधवार की सुबह को वसंत पंचमी और वेलेंटाइन पर बदरा जमकर बरसें। लगातार दो दिन बारिश के बाद से जहां गेंहू की फसल कोे संजीवनी मिली हैै, वहीं दलहन और तिलहन को नुकसान पहुंचा है। मंगलवार की सुबह में बारिश के बाद सेे बुधवार की रात तक बादल गरजते रहे, सुबह करीब सात बजे करीब एक घंटे तक जनपद के अनेक क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इस बरसात ने एक बार पुनः ठंड बढ़ा दी है। पछुआ हवा चलने से लोग सिहरतेे रहे। मौसम के इस बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। सुबह जिला अस्पताल खुलने के बाद से सर्दी, जुकाम, बुखार औैर खांसी के मरीज की संख्या बढ़ी रही जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शैलेष कुशवाहा मरीजोंं कोे बदलते मौसम में सचेत सहने की सलाह दे रहे है। -- -- -- -- -- -- -- -- -
ग्रामीण सड़काें का बुरा हाल
जनपद में एक तरफ गांव की सड़कों के नवनिर्माण के दावे किए जा रह हैं, लेकिन बेमौसम बरसात से ग्रामीण सड़कोंं पर चलना दुष्वार हो गया हैै। पिछले दिनों सड़क निर्माण के नाम पर मार्ग के दाेनोंं तरफ मिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया है, बारिश होने के बाद से पूरे मार्ग पर पानी जमा हो रहा है। कुछ ऐसी सड़क भी हैै जिस पर ईंट भट्ठे पर चलने वाले ट्रैक्टर और ट्रॉली वाले कबाड़ा कर दिए हैं। इन मार्ग से मुख्य मार्ग पर आने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी।