फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Went on driver's visa but goat grazing in Saudi Arabia

मऊ: ड्राइवर के वीजा पर गया पर सऊदी अरब, मिला बकरी चराने का काम

Thu, 24 Dec 2020 11:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 24 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Went on driver's visa but goat grazing in Saudi Arabia
वीजा

जीविकोपार्जन के लिए सऊदी अरब ड्राइवर के वीजा पर गए युवक को वहां बकरी चराने का काम मिला और विरोध करने पर उसे वहां धमकियां मिलने लगी। लेकिन गांव निवासी अभिषेक सिंह और उनके मित्र सौरभ सिंह के प्रयास से युवक बुधवार की शाम सकुशल घर लौटा। इस दौरान युवक के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भदीड़ गांव अनिल मौर्या जीविकोपार्जन के लिए वर्ष 2018 के फरवरी माह में सऊदी अरब गया। अनिल के अनुसार उसे एजेंट ने ड्राइवर के वीजा पर भेजा। वहां जाने पर उसे सऊदी के बुरेदा शहर के लीना नामक जंगल में बकरी चराने के काम पर लगा दिया। युवक के अनुसार जब उसने इस काम का विरोध किया तो उसको धमकी दी जाने लगी।
विज्ञापन


इस पर युवक ने इसकी सूचना अपने भाई संजय को दी। जानकारी होने पर परिजन काफी चिंतित हुए। पीड़ित के भाई ने एजेंट रामकेश यादव से कई बार फोन पर संपर्क किया और उसे घर वापस बुलाने के लिए गुहार लगाई। इस दौरान एजेंट ने पीड़ित के भाई से कहा कि हम लोगों को ज्यादा परेशान करोगे तो विदेश में ही तुम्हारे भाई की जान चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डरे सहमे युवक के बड़े भाई ने इसकी लिखित शिकायत डीएम मऊ, कमिश्नर, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय से की। इस बीच गांव निवासी अभिषेक सिंह ने संजय की मदद की। अभिषेक सिंह ने मऊ निवासी अपने मित्र सौरभ से संपर्क किया, सौरभ विदेश मंत्रालय में तैनात है। उन्होंने संजय के प्रार्थना पत्र पर सहयोग कर सऊदी में फंसे उसके भाई अनिल को वापस मंगवाया।


सौरभ युवक को लेकर बुधवार को जब गांव पहुंचे तो खुश अनिल के परिजनों और ग्रामीणों ने सौरभ सिंह और अभिषेक सिंह का सम्मान किया। युवक ने बताया एजेंट आजमगढ़ का निवासी है। उसने विदेश भेजने के नाम पर उससे 85 हजार रुपया लिया था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी एजेंट के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए वह प्रयास करेगा। ताकि कोई और युवक ठगी का शिकार न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed