फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Went abroad after giving sample, now the report came positive

सैंपल देने के बाद चला गया विदेश, अब आई रिपोर्ट पॉजिटिव

Wed, 29 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Went abroad after giving sample, now the report came positive
मऊ। मंगलवार की देर शाम बीएचयू से आई रिपोर्ट में मधुबन तहसील के दो गांवों में एक महिला तथा एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। चौकाने वाली बात हैं रिपोर्ट आने से पहले कोरोना संक्रमित व्यक्ति बीते शनिवार को दुबई चला गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला को कोविड अस्पताल भेजने के साथ महिला मरीज के संपर्क में रहने वाले लोगों को चिह्नित कर रहा हैं।
विज्ञापन

मधुबन तहसील के अलीनगर निवासी व्यक्ति जो कि दुबई में काम करते हैं। वो गांव आए थे, जहां बीते 21 जुलाई को फतेहपुर मंडाव सीएचसी पहुंचकर सैंपल दिया था। बताया जा रहा हैं सैंपल देने के बाद व्यक्ति ने गोरखपुर में एक निजी लैब में अपना जांच कराया। यहां रिपोर्ट निगेटिव आने पर वह बीते 25 जुलाई को वापस दुबई चला गया। मंगलवार की देर शाम रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को फतेहपुर मंडाव सीएचसी की टीम जब गांव पहुंची तो मरीज के पिता ने उसके विदेश जाने की बात कही।
विज्ञापन

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग विदेश गए व्यक्ति के संपर्क में रहने वाले लोगों की चिहिन्त करने की तैयारी में जुुटा हैं। वहीं बीएचयू से आई रिपोर्ट में उफरौली गांव निवासी महिला भी कोरोना संक्रमित मिली। स्वास्थ्य टीम ने महिला मरीज को कोविड अस्पताल बापू मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया। वहीं फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को 80 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। जिसमें मधुबन कस्बा निवासी युवक और मलकौली ग्राम प्रधान की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed