फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Website of every secondary school

हर माध्यमिक विद्यालय की होगी वेबसाइट

Mon, 09 May 2022 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Website of every secondary school
मऊ। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों की वेबसाइट तैयार की जाएगी। उस पर पाठ्यक्रम से जुड़ी सामग्री अपलोड होगी। छात्र छात्राओं की ई-मेल आईडी बनाई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस आशय का फरमान जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को जारी किया है। जिले में 14 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त, 436 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं।कोरोना काल में स्कूल-कालेज बंद होने के चलते ऑनलाइन शिक्षा की शुरुआत की गई। शासकीय, सहायता प्राप्त व वित्तवहीन सभी विद्यालयों में ऑनलाइन क्लास के जरिए छात्र छात्राओं को शिक्षा दी गई। संक्रमण के चलते विद्यालयों का संचालन समुचित ढंग से नहीं हो सका। इस दौरान छात्र-छात्राएं ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े रहे। इसका परिणाम सकारात्मक रहा। आनलाइन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कवायद तेज हो गई है। विद्यालयों में कक्षाओं के संचालन के साथ ही डिजिटल साक्षरता को भी बढ़ावा देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सभी छात्र छात्राओं की ईमेल आईडी बनाई जाएगी। विद्यालयों की अपनी वेबसाइट होगी। जिसमें पाठ्य सामग्रियों को अपलोड किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को ई-मेल करना, फाइल बनाना, इंटरनेट के जरिए सूचना प्राप्त करना, पाठ्यक्रम से जुड़ी सामग्री को इंटरनेट से डाउनलोड करना सहित अन्य कार्य सिखाए जाएंगे। सभी विद्यालयों में डिजिटल क्लासरूम की व्यवस्था की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि समस्त माध्यमिक विद्यालयों की वेबसाइट बनेगी। विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की ई-मेल आईडी बनाए जाने के लिए प्रधानाचार्यो को पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed