फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Weavers will get relief from air pollution

बुनकरों को मिलेगी वायु प्रदूषण से निजात:

Mon, 26 Dec 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Weavers will get relief from air pollution
मऊ। सहायक आयुक्त उद्योग हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग एके सिंह ने बताया कि मऊ परिक्षेत्र अंतर्गत मऊ, आजमगढ़ एवं गाजीपुर के पावरलूम बुनकरों, समिति या यूनिट के के लिए मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना का संचालन किया जाना है। नियमित विद्युत आपूर्ति के अभाव में पावरलूम के संचालन के लिए अधिकतर बुनकर डीजल जेनरेटर का उपयोग प्रयोग करते हैं। इससे कारण वायु प्रदूषण का संकट बढ़ता है एवं उत्पादन की लागत में वृद्धि होती है। इसका संज्ञान लेते हुए बुनकरों को सौर ऊर्जा का लाभ दिलाने, पर्यावरण की रक्षा एवं बुनकरों को अनुदान पर यूपी नेडा के माध्यम से संयंत्र दिए जाएंगे। मऊ परिक्षेत्र अंतर्गत मऊ, आजमगढ़ एवं गाजीपुर के पावरलूम बुनकरों, समिति या यूनिट योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी कार्यदिवस में योजना की गाइडलाइन के अनुसार आवेदन के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त, उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग से संपर्क किया जा सकता है। योजना में सामान्य पावरलूम बुनकर के लिए 50 प्रतिशत शासकीय अनुदान एवं शेष 50 प्रतिशत स्वयं अपने स्रोतों से जमा करना पड़ेगा। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हथकरघा बुनकर हेतु योजना में 75 प्रतिशत शासकीय अनुदान एवं शेष 25 प्रतिशत स्वयं अपने स्रोतों से जमा करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed