{"_id":"67db1173dbc6ea8cbc057364","slug":"we-will-not-allow-a-fair-to-be-held-in-the-name-of-foreign-invaders-dr-arvind-rajbhar-mau-news-c-295-1-svns1028-125476-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी आक्रांताओं के नाम पर मेला नहीं लगाने देंगे : अरविंद राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी आक्रांताओं के नाम पर मेला नहीं लगाने देंगे : अरविंद राजभर
विज्ञापन
मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के महासचिव और ओमप्रकाश राजभर के बेटे डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं के नाम पर किसी भी मेले या आयोजन का समर्थन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 जून को महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा।
कहा कि विदेशी लुटेरों ने भारत पर आक्रमण कर 585 रियासतों को हराने का प्रयास किया, भारत की संस्कृति, सभ्यता और सनातन परंपरा को नष्ट करने का षड्यंत्र किया। ऐसे आक्रांताओं के नाम पर किसी भी प्रकार का मेला या आयोजन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सुहेलदेव को चक्रवर्ती सम्राट और राष्ट्रवीर बताते हुए कहा कि उन्होंने बहराइच के मैदान में विदेशी आक्रांताओं को हराकर भारत की संस्कृति और सम्मान की रक्षा की। ऐसे वीर नायकों के नाम पर ही मेले और उत्सव आयोजित किए जाने चाहिए। कहा कि अगर मेला लगाना ही है तो महाराजा सुहेलदेव राजभर, पृथ्वीराज चौहान, गुहराज निषाद, दामोदर चापेकर और अशफाक उल्ला खान जैसे देशभक्तों के नाम पर लगाया जाए।
विज्ञापन
कहा कि सरकार को चाहिए कि वह विदेशी आक्रांताओं के नाम पर होने वाले आयोजनों पर प्रतिबंध लगाए। पार्टी ने ऐतिहासिक नायकों को उचित सम्मान देने के लिए सरकार और जनता दोनों से इस दिशा में आगे आने का आह्वान किया है।