{"_id":"68a8cb29a0dbaf8494042696","slug":"waterlogging-in-the-underpass-has-disrupted-the-movement-of-people-from-30-villages-mau-news-c-295-1-svns1028-132490-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अंडरपास में जलभराव से 30 गांवों के लोगों का आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अंडरपास में जलभराव से 30 गांवों के लोगों का आवागमन बाधित
विज्ञापन
रतनपुरा स्थित धर्मागतपुर पुरवे के पास अंडर पास में भरा पानी।संवाद
रतनपुरा। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के गुलौरी ग्राम पंचायत के धर्मागतपुर पुरवा में बने रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भर जने से 30 गांवों के लोगों आवागमन बाधित है।
परेशान ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। इंदारा फेफना रेलमार्ग पर स्थित अंडरपास में गत दिनों हुई बारिश से जलभराव हो गया है।
क्षेत्र के पारस यादव, अतुल कुमार, प्रमोद यादव, विजेंद्र यादव, संजय सिंह, यशवंत यादव, रमाकांत, मुन्ना यादव, विनोद कुमार, शिवनाथ यादव आदि ने बताया कि दो फीट तक पानी जमा होने से पैदल तो दूर बाइक से भी आवागमन दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन
बताया कि बरसात के दिनों में चार महीने तक तीन किलोमीटर लंबे दूसरे रास्ते से आवागमन करते हैं।