{"_id":"6a32e8c078f92553c00e59cc","slug":"waterlogging-in-the-dalit-settlement-of-kopaganj-encroachment-on-the-drain-mau-news-c-295-1-mau1002-147213-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कोपागंज की दलित बस्ती में जलभराव, नाले पर अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कोपागंज की दलित बस्ती में जलभराव, नाले पर अतिक्रमण
विज्ञापन
कोपागंज के मोहल्ला दोस्तपुरा में जलजमाव के कारण फैली गंदगी।संवाद
कोपागंज नगर पंचायत कोपागंज के वार्ड नंबर-दो दोस्तपुरा उत्तरी स्थित दलित बस्ती में जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हालात जस के तस हैं।
सार्वजनिक नाले पर अतिक्रमण के कारण बरसात का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों तेतरी देवी, राजू सोनकर, मनोनीत सभासद प्रियंका सोनकर आदि ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-29 से जुड़े संपर्क मार्ग पर एक सार्वजनिक नाला बना हुआ था, जो वाराणसी स्वीट्स हाउस के कारखाने के सामने से रामविलास गुप्ता के घर तक जाता था।
इस नाले से नाली और बरसात का पानी आसानी से निकल जाता था। आरोप है कि कुछ लोगों ने अपने घरों के सामने नाले को पाटकर या ढककर अतिक्रमण कर लिया है, जिससे जल निकासी बाधित हो गई है।
विज्ञापन
इसके चलते सफाईकर्मियों को नाले की सफाई करने में भी दिक्कत हो रही है और बस्ती में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। भाजपा नेता और पूर्व सभासद संजय कुमार सोनकर तथा मनोनीत सभासद प्रियंका सोनकर सहित स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी डॉ. छोटेलाल तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराकर नाले से अतिक्रमण हटाया जाएगा।