फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Waterlogging in Electricity Corporation office premises due to overflow drain.

Mau News: ओवरफ्लो नाले से विद्युत निगम कार्यालय परिसर में जलभराव

Sun, 09 Feb 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Electricity Corporation office premises due to overflow drain.
मऊ। नगरपालिका प्रशासन की उदासीन कार्य प्रणाली का खामियाजा विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिकारियों, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। सहादतपुरा स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता के कार्यालय के सामने गुजर रहा नाला ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते तीन दिनों से कार्यालय परिसर में जलभराव हो गया है। इससे उपभोक्ताओं को गंदे पानी से होकर बिजली का बिल जमा करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी नगरपालिका के अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासन की तरफ से भारी भरकम बजट खर्च कर नालों की सफाई कराई जाती है। लेकिन नालों के आए दिन जाम हो जाने के चलते नगरवासियों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता भुवनराज सिंह ने बताया कि कार्यालय कैंपस में नाले का गंदा पानी जमा हो गया है। नगरपालिका कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई है। नगरपालिका के सफाई निरीक्षक राजीव शुक्ला का कहना है कि नाले की सफाई के लिए अवर अभियंता से बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed