फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water level reduced by five cm, Saryu flowing 20 cm above the danger point

Mau News: पांच सेमी घटा जलस्तर, खतरा बिंदु से 20 सेमी ऊपर बह रही सरयू

Wed, 24 Jul 2024 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Water level reduced by five cm, Saryu flowing 20 cm above the danger point
बीते 24 घंटे में सरयू का जलस्तर 5 सेमी घटने के बावजूद अभी भी नदी खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर है। नदी के घटने से कटान का खतरा बढ़ा है। नगर सहित तटवर्ती इलाके के लोग सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर की ऐतिहासिक धरोहर मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर पर खतरा बढ़ गया है। नदी के तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, नई बाजार, नौली बहादुरपुर, सरया, पतनई गोधनी ठाकुर गांव, बीबीपुर, गौरीडीह, कादीपुर, नवली, महुआ बारी, रसूलपुर, सूरजपुर आदि गांव में पानी का पहुंचना शुरू हो गया है। गौरी शंकर घाट पर नदी का जलस्तर आज 70.10 मीटर रहा। सोमवार को जलस्तर 70.15 मीटर था। नदी के रुख को लेकर जिला प्रशासन की टीम द्वारा प्रतिदिन निगरानी हो रही है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा भी बाढ़ से बचाव के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed