फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water level in Saryu river is 45 cm above the danger point, hundreds of acres of paddy crop submerged

Mau News: सरयू नदी में जलस्तर खतरा बिंदु से 45 सेमी ऊपर, सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न

Sun, 11 Aug 2024 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Water level in Saryu river is 45 cm above the danger point, hundreds of acres of paddy crop submerged
सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि होने का क्रम जारी रहने से कस्बे सहित तटवर्ती इलाके के लोगों को नदी के कहर बरपाने की चिंता सताने लगी है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी अब खतरा बिंदु से 45 सेमी ऊपर बह रही हैं। इससे सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर जैसे-जैसे खतरा बिंदु से ऊपर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कनें बढ़ती ही जा रही है। नदी की लहरें भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, श्मशान घाट पर टक्कर मार रही हैं। इसके चलते मुक्तिधाम, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला सहित नगर की ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। कस्बा के तीन मुहल्लों में पानी घुसने की आशंका से लोग दहशत में जी रहे हैं। तटवर्ती इलाकों में पुनः पानी के घुसने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

धनौली लोहराबंधा, नौली चिउटीडांड़, रिंग बंधा, बीबीपुर बेलोली बंधा पर पानी के पहुंचने से बंधों पर खतरा बढ़ गया है। गौरीशंकर घाट पर रविवार को सरयू का जलस्तर 70.35 मीटर रहा। जबकि शनिवार को जलस्तर 70.25 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। नदी अब खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 45 सेमी ऊपर बह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed