फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water filled houses due to rain, villagers protest amid dirty water

बारिश से घरों में भरा पानी, ग्रामीणों ने गंदे पानी के बीच किया विरोध प्रदर्शन्

Mon, 21 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Water filled houses due to rain, villagers protest amid dirty water
पिपरीडीह (मऊ)। शनिवार की शाम से शुरू हुई बारिश रविवार की सुबह तक रूक रूक होती रही। बारिश से नगर क्षेत्र के साथ कई जगहों पर जलभराव की स्थिति हो गई। इसी बीच बारिश से परदहा ब्लाक के रैकवारेडीह गांव के हरिजन बस्ती में जलनिकासी न होने पर आक्रोशित लोगों ने गंदे पानी के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेताया कि निकासी की सुविधा न होने पर उनके द्वारा जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। परदहा विकासखंड के रैकवारेडीह ग्राम पंचायत के हरिजन बस्ती जिसकी आबादी करीब 200 लोगों की है। बस्ती में जलनिकासी की सुविधा नहीं है। ऐसे में शनिवार की शाम आठ बजे से शुरू हुई बारिश के चलते इस बस्ती में जलभराव की स्थिति हो गई। कई घरों में पानी घुसने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार की सुबह करीब दस बजे जलनिकासी की सुविधा न होने से नाराज बस्ती के लोगों ने बस्ती के मार्ग पर गंदे पानी के बीच खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे पंकज, मनोज, रजनीश, दीपू, धीरज, जनार्दन, गामा, पारस, गब्बर, अनिल, सुनील, अमित, सुरेश, फूलचंद, हरिहर ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पुर्व प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। लगातार उपेक्षा से आहत बस्तीवासियों का धैर्य इस बारिश में जवाब दे दिया। लोगों ने बताया कि बारिश से सड़क पर पसरे गंदे पानी के कारण आवाजाही में मुश्किलें बढ़ गई हैं। घर के पास गंदा पानी इकट्ठा होने से ग्रामीण संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं।चेताया कि जल्द ही इस समस्या का निदान न होने पर उनके द्वारा जिला मुख्यालय पर इस मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed