फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Watchmen will be deployed in council schools

परिषदीय विद्यालयों में चौकीदारों की होगी तैनाती

Wed, 08 Dec 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Watchmen will be deployed in council schools
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में आए दिन होने वाली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए शासन स्तर से पहल की जा रही है। अब प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चौकीदारों की तैनाती की जाएगी। जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। काफी संख्या में ऐसे में विद्यालय हैं जो दूर दराज इलाके में हैं। यहां आसपास के इलाकों के अराजकतत्व रात के समय स्कूल में घुसकर नुकसान पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन

अभी गत दिनों मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के एक विद्यालय में रखे खाद्यान्न को चोर उठा ले गए। विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों की तरफ से माध्यमिक विद्यालयों की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में भी चौकीदार के तैनाती की मांग उठती रही है। विद्यालयों में आए दिन चोरी होने के मामले सामने आते हैं। चोर स्कूलों का ताला तोड़कर सामान ले जाते हैं। इसके बाद विभाग को नए सिरे से सामान की खरीद करनी पड़ती है। जिससे विभाग पर आर्थिक बोझ पड़ता है। इन घटनाओं को रोकने के लिए अब परिषदीय विद्यालयों में चौकीदार की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो चौकीदारों को आउटसोर्सिग से तैनाती होगी। निदेशालय से जिला स्तर के अधिकारियों से कार्यरत कर्मचारियों का पूरा विवरण तलब किया गया है। विभाग की तरफ से चौकीदारी की तैनाती को मूर्त रुप दिया गया तो विद्यालयों में चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में चौकीदारों के तैनाती के मामने में अभी दिशा निर्देश नहीं मिला हैं। शासन से विवरण मांगा जाता है तो उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed