फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wall collapses in Haldi ceremony in Mau dilapidated wall suddenly collapsed inside story

मऊ दीवार हादसा: साढ़े तीन फीट की गली...जर्जर दीवार, अचानक भरभराकर गिरी, भागने का मौका तक न मिला; इनसाइड स्टोरी

Sat, 09 Dec 2023 11:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Dec 2023 11:56 AM IST
सार

मऊ में हल्दी की रस्म पूरी करने जा रही महिलाओं पर दीवार गिर गई। हादसे में दो बच्चे समेत छह की मौत हो गई। जबकि 16 गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इन घायलों को जिला अस्पताल के अलावा दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Wall collapses in Haldi ceremony in Mau dilapidated wall suddenly collapsed inside story
मऊ दीवार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी कोतवाली इलाके में हल्दी की रस्म के दौरान दीवार गिरने से दो बच्चे और चार महिलाओं की मौत हो गई। घटना का सबसे बड़ा कारण साढ़े तीन फीट की गली और जर्जर दीवार बनी। 
विज्ञापन


करीब 50 की संख्या में महिला, बच्चे और अन्य लोग घर से कुछ दूर स्थित पोखरी पर जा रहे थे। इसी दौरान करीब 16 फीट ऊंची दीवार अचानक गिर गई। गली इतनी जर्जर थी कि दीवार गिरने के बाद लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए और किसी को भी वहां से भागने का मौका तक न मिला।
विज्ञापन


20 फीट लंबी दीवार की दूरी में आने वाले लोग ज्यादा घायल और मृतक थे। उधर, हादसे के बाद दुल्हन के घर भी सन्नाटा छाया रहा। घायलों को अस्पताल ला रही एंबुलेंस के हूटर से घोसी कस्बा सहित राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर मऊ नगर दहल उठा। वाहन चालक जागरुकता दिखाते हुए हूटर बजाते चल रही एंबुलेंस को रास्ता देते रहे। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद लोग सहायता देते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोसी कस्बा नगर के स्टेशन रोड निवासी बृजेश कुमार उर्फ मुन्ना का मोबिल के थोक विक्रेता है। बृजेश के छोटे बेटे बालेंदु की शादी नौ दिसंबर को है। इसे लेकर घर में तैयारियां अपने जोरों पर थी। जहां बारात जाने से पहले हल्दी की रस्म अदा करने को लेकर घर की महिलाएं मदा समसपुर स्थित पोखरी के पास धार्मिक स्थल पर जा रहे थे। जहां बृजेश कुमार अपने पुत्र और पत्नी ऊषा देवी व सात से आठ महिलाओं के साथ आगे निकल गए। 

वहीं, पीछे से महिलाएं गीत गाते हुए आ रही थी। जहां दीवार गिरने से वह उसकी जद में आ गई। उधर, इस हादसे से पहले जहां जिस घर में शादी का माहौल था। बरात जाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था। वहीं, हादसे ने इस परिवार के साथ बलिया जहां बालेंदु का रिश्ता तय हुआ था। वह परिवार में हादसे के बाद मातम पसर गया। 

 

अस्पताल में नेताओं का लगा रहा जमावड़ा
घटना के बाद दोनों समुदाय के लोग हाथों से मलबे को हटाते रहे। आधा घंटे बाद जेसीबी से मलबा हटाना शुरू हुआ। उधर, घोसी की घटना के बाद जिला अस्पताल में सभी दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। मौके पर भाजपा नेता योगेंद्र नाथ राय, संतोष सिंह, घोसी के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, घोसी विधायक सुधाकर सिंह, भाजपा जिला पंचायत सदस्य अखिलेश राजभर आदि पहुंचे थे। सभी ने घायलों व मृतक के परिजन का ढांढस बधाया।

 

एंबुलेंसकर्मियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल से लेकर कई अन्य अस्पताल ले जाने में एंबुलेंस कर्मियों की सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका रही। सेवा प्रदाता कंपनी की तरफ से भी एंबुलेंस को लगा दिया गया था। चालक और ईएमटी ने घायलों को अस्पताल लाने के बाद पूरी तत्परता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक तरफ जहां पुलिस घटना की जानकारी लेती रही वही एंबुलेंस कर्मी मृ़तकाें को भी मर्चरी हाउस ले जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed