{"_id":"60e9e03e8ebc3ec201202dd1","slug":"voting-went-on-amid-tight-security-arrangements-mau-news-vns5997267180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चला मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चला मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले के छह ब्लाक प्रमुखों के चुनाव के लिए शनिवार को ब्लाक मुख्यालयों पर मतदान हुुआ। मतदान स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रत्याशियों और बीडीसी मतदाताओं के अलावा मतदेय स्थल तक किसी को भी नहीं जाने दिया गया। फतेहपुर मंडाव ब्लाक मुख्यालय पर अंदर भाजपा नेता भरत भैया के मौजूद रहने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आपत्ति जतायी।
छह प्रमुखों के चुनाव के लिए कुल 540 बीडीसी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। फतेहपुर मंडाव ब्लाक में 16 बीडीसी के निरक्षर मतदाताओं का अथारिटी लेटर बनाया गया था जिसका विरोध करते हुए सपा प्रत्याशी की ओर से निर्वाचन आयोग से शिकायत करने का दावा किया गया। सबसे पहले मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक प्रमुख का मतदान एक बजे समाप्त हुआ और वहां का परिणाम भी पहले आया।
जिले में सबसे संदवेदनशील बड़रांव और दोहरीघाट ब्लाक प्रमुख का चुनाव था। इन दोनों स्थानों पर बागी प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशियों को चुनौती दे रहे थे। इनमें से दोहरीघाट के भाजपा प्रत्याशी प्रेमशंकर राय को बदमाशों ने मतदान से कुछ घंटों पहले शुक्रवार को गोली मारकर घायल कर दिया गया जबकि बड़रांव ब्लाक के भाजपा प्रत्याशी वंदना राय के पति पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय के फुफेरे भाई संतोष राय को भी शुक्रवार की देर रात को गोली मारकर बदमाशों ने घायल कर दिया था। इस मामले में भाजपा प्रत्याशी वंदना राय के देवर की तहरीर पर पुलिस ने 12 बीडीसी सहित कई अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध केस दर्ज किया हैै।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल और पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने काफी समय तक उपस्थित रहकर शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराया। इसी तरह फतेहपुर मंडाव ब्लाक प्रमुख का पद भी भाजपा और सपा के लिए काफी प्रतिष्ठा परक बन गया था। भाजपा और सपा के नेता अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए थे। रतनपुरा, परदहा और मुुहम्मदाबाद गोहना ब्लाकों पर मतदान शांति पूर्ण चला। फतेहपुर मंडाव ब्लाक पर हो रहे मतदान के दौरान सपा प्रत्याशी ऐश्वर्या यादव के समर्थकों ने मतदान में धांधली बरते जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।
हमले में आरोपी बनाए गए सभी 12 बीडीसी ने दिए वोट
मऊ। भाजपा प्रत्याशी वंदना राय के रिश्तेदार संतोष राय पर हुए हमले के आरोपी में बड़रांव ब्लाक के 12 बीडीसी मतदाताओं को नामजद कराया गया था। उन सभी ने ब्लाक पहुंचकर मतदान किया। लोग यह शंका जाहिर कर रहे थे कि मुकदमे में नामजद कराए जाने के बाद ये आरोपी बीडीसी वोट दे पाएंगे अथवा नहीं। लेकिन प्रशासन ने उन्हें वोट देने में कोई रुकावट पैदा नहीं की।