फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Voting today for the election of the new executive of the District Bar Association

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान आज

Tue, 28 Dec 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Voting today for the election of the new executive of the District Bar Association
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 29 दिसंबर को मतदान होगा। मतदान के लिए 213 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। जो अध्यक्ष और महामंत्री सहित चार पदों पर चुनाव लड़ रहे नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर ढ़ाई बजे तक होगा। दोपहर तीन बजे से मतगणना होगी। एल्डर कमेटी के चेयरमैन शिवशंकर राय ने बताया कि मतदान के समय सभी मतदाताओं को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से जारी सीओपी युक्त परिचय पत्र अथवा प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अभाव मे कोई भी अधिवक्ता मतदान नहीं कर सकेगा। मतदेय स्थल पर कोई भी मतदाता मोबाइल लेकर नहीं जाएगा।
विज्ञापन

मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा का व्यापार बंदोबस्त किया गया है। सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने अपने पक्ष मे मतदान करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है। जीत का सेहरा किसके सिर बधेगा यह तो मतगणना के बाद ही तय होगा। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों पर नजर डाले तो अध्यक्ष पद पर ईश्वरचंद त्रिपाठी और दिनेश राय के बीच सीधा मुकाबला है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजराज पाल और रफीउल्लाह खान के बीच आमने सामने का संघर्ष है। वही महामंत्री पद पर नमेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सत्यराम और संजय कुमार सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। तथा कोषाध्यक्ष पद पर बदरुद्दीन आलम और राधेश्याम के बीच कांटे का संघर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed