{"_id":"5b819cd042c79246435d73fa","slug":"voting-on-the-three-principal-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के तीन पदों पर मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के तीन पदों पर मतदान
mau
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खुरहट स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में प्रधान पद के लिए उपचुनाव में मतदान के लिए कतार में लगी महिलाएं।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रानीपुर ब्लाक के खुरहट गांव, घोसी सरायगनेश गांव और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के देवरिया खुर्द गांव में शनिवार को तीन गांवों में प्रधान पदों के उप चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। खुरहट में 69 प्रतिशत, सरायगनेश में 68.47 प्रतिशत और देवरिया खुर्द में 67.40 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों गांवों की मतपेटिकाएं संबंधित ब्लाक मुुख्यालयों पर जमा कर दी गईं। मतगणना 28 अगस्त को होगी।
घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी ब्लाक के सराय गनेश गांव के प्रधान के रिक्त पद के लिए प्राथमिक विद्यालय के दोनों बूथों पर मतदान हुआ। यहां पर कुल 68.47 प्रतिशत मतदान हुआ। 6 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिका में बंद हो गई। सराय गनेश गांव के प्रधान की 15 फरवरी को आकस्मिक मृत्यु होने से रिक्त पद के लिए अधिसूचना जारी होने पर सुनील सिंह, अजीत चौहान, अरुण चौहान, संजय सिंह, धर्मचंद्र मौर्य के साथ अफरोज ने नामांकन किया था। स्टेटिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार ओपी पांडेय ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 1551 मतदाताओं में से 1062 ने मतदान किया। कुल 68.47 प्रतिशत रहा।
रानीपुर संवाददाता के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर चार बूथों पर मतदान सात बजे से शुरु हो गया। यहां पर बृजेश यादव और सूर्यभान यादव चुनाव मैदान में हैं। यहां पर चारों बूथों पर तीन हजार 55 मतदाता थे। इनमें कुल 2109 मतदाताओं ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। महिला मतदाताओं की कतार सुुबह से बूथों पर लग गई। यहां पर 69 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर रिटर्निंग अफसर तहसीलदार सदर मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि यहां पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार देवरिया खुर्द गांव में कुल तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां पर 67. 40 प्रतिशत मतदान हुआ।