{"_id":"6aeb94580d8fd032ff05200c","slug":"students-in-secondary-schools-will-be-monitored-via-a-drug-free-portal-mau-news-c-295-1-svns1028-154555-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नशामुक्त पोर्टल से होगी माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नशामुक्त पोर्टल से होगी माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की निगरानी
विज्ञापन
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए डिजिटल निगरानी और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सभी माध्यमिक विद्यालयों का नशामुक्त पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण कराया जाएगा।
साथ ही विद्यार्थियों का स्व-मूल्यांकन भी पूरा कराया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 422 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं।
अभियान के तहत इन सभी विद्यालयों को पोर्टल से जोड़ा जाएगा। प्रधानाचार्यों को पंजीकरण और विद्यार्थियों का स्व-मूल्यांकन समय से पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
इससे विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता का स्तर समझने और जरूरत के अनुसार उन्हें जागरूक करने में मदद मिलेगी। विद्यालयों में नशामुक्ति से संबंधित गतिविधियां और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सख्ती की जाएगी। स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में तंबाकू, गुटखा, सिगरेट और अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक रहेगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि विद्यार्थियों को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए विद्यालयों को जागरूक किया जा रहा है। विद्यार्थियों का स्व-मूल्यांकन कराने की प्रक्रिया चल रही है।