फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   voter awarness Rally in Mau

...जन जन की यही पुकार वोट डालो अबकी बार

Sun, 22 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Sun, 22 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
voter awarness Rally in Mau
उत्तराखंड - फोटो : ANI
 नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्कूलों, कालेजों सहित विभिन्न संगठनों की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने पोस्टर, बैनर तथा नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नगर के खीरी बाग स्थित तालीमुद्दीन मदरसा के प्रांगण में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने लोगों को मतदान करने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। घोसी संवाददाता के अनुसार नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल  के बच्चों ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को उपजिलाधिकारी घोसी डॉ. राजेश कुमार ने  
विज्ञापन

हरी  झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल  बच्चे हाथ में मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लिखे तख्ती,बैनर लेकर वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर सीओ रविंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल मिश्रा, कोतवाल आरके सिंह, डा.रामबिलास भारती, रूपेश पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, रश्मि पांडेय, रामसिंह, संजयकुमार, रामइकबाल सिंह, सरिता, सुमिताराय, अनीता यादव, अफाकअहमद आदि शामिल रहे।इसी क्रम में  क्षेत्र के पदमीडाड़ स्थित इंदिरागांधी इंटर कालेज तथा जनता जूनियर  हाईस्कूल के बच्चों ने  शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकला ।रैली को  प्रबंधक मोहित यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाह इब्राहिमाबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार स्थित वसुंधरा कांवेन्ट विद्यालय के बच्चों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सोनिसा स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने  शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली।रैली विद्यालय परिसर से  निकलकर पूरे गांव का चक्रमण करते हुए विद्यालय परिसर में आकर सभा में तब्दील हो र्ग। इस अवसर पर अधयापक मनोज मल्होत्रा,सुरेंद्र यादव आदि   मौजूद रहे।इंदारा संवाददाता के अनुसार स्थानीय संत जोसेफ  इंटर कालेज मिशन इंदारा के छात्रों ने मतदाता जागरूकता  रैली  निकाली।  मुख्य अतिथि  प्रधानाचार्य फ़ादर बी मिंज ने रैली को  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  रैली कालेज परिसर से निकलकर  इंदारा बाजार, कारिमाबाद, ओटोपुर, मेला मैदान होते हुए विभिन्न गांव में  पैदल भ्रमण किया। छात्र हाथों में मतदाताओं को प्रेरित करने  वाले स्लोगन लिखी तख्तियां लहराते हुए  वोट  देना गर्व है जनता  का यह पर्व है, हम भारत की नारी हैं मतदान के हक की बराबरी अधिकारी हैं, जन  जन की यही पुकार वोट डालो अबकी बार, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed