फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Volleyball: Azamgarh team became the winner by defeating Deoria

वॉलीबॉल : देवरिया को हराकर आजमगढ़ की टीम बनी विजेता

Mon, 05 Jan 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Volleyball: Azamgarh team became the winner by defeating Deoria
इटैली स्थित दयानंद इंटर काॅलेज में आयोजित डॉ राघवेंद्र बहादुर सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ की टीम देवरिया को हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन

रविवार को दो दिवसीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच प्रयागराज और आजमगढ़ की टीम के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ की टीम ने प्रयागराज की टीम को 25-18, 25-17, 25-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच दयानंद इंटर कॉलेज इटैली और देवरिया हॉस्टल टी के बीच खेला गया इसमें देवरिया की टीम ने 25-19,25-22,25-22 से दयानंद इंटर कॉलेज इटैली की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आजमगढ़ टीम और देवरिया हॉस्टल की टीम के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ की टीम देवरिया को 25- 17 ,25 -20, 25-22 से हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम को मुख्य अतिथि देवेंद्र गुप्ता जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया ने ट्राफी और पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया। इस मौके पर माधवेंद्र बहादुर सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह राजेश कुमार सिंह, रवि गोपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed